मिल ही गए संगीतकार राज-रमेश को उनके सुरीले फनकार

चार धुरंधरों के सिर सजेगा रॉक स्टार का ताज 

खत्म हुई ‘रॉक स्टार की खोज’

कहते हैं कि, किसी चीज़ को शिद्दत से चाहो तो हर तरफ से ऊपर वाला हमें उससे मिलवाने के रास्ते बना ही देता है या किसी मददगार को भेजता है ! ये तो अमूमन हमारी ज़िन्दगी का फ़लसफा है ! लेकिन जहाँ बात आती है, म्यूजिक यानि संगीत की, संगीत तो वो आराधना है जिसे ईश्वर खुद भी करते हैं ! कहा तो यह भी जाता है कि अगर ईश्वर को पाना है तो उसका रास्ता संगीत से होकर ही गुजरता है ! ज़रा सोचिये कोई शख्स एक ऐसा मिशन लेकर चला हो जो संगीत यानि म्यूजिक को सलाम करता हो ! वाकई में काबिल-ए-तारीफ है...आईये जानते हैं, उस शख्स और उसके चलाये उस मिशन के बारे में जिसके फलस्वरूप आज हमारे सामने हैं संगीत के सुरीले सरताज और फनकार !

पिछले कई महीनों के अथक प्रयास और लगन के फलस्वरूप “रॉक स्टार की खोज” से निकले कुछ चुनिन्दा फनकार जिन्हें तराश कर प्रसिद्ध और बहुचर्चित म्यूजिक डायरेक्टर राज-रमेश बनायेंगे चमकता हुआ हीरा, जिसकी चकाचौंध से सभी की आँखें चौंधिया जायेंगी ! इस मिशन को लोगों तक पहुंचाया प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी ‘मोक्ष म्यूजिक’ ने ! कंपनी के वाईस प्रेजिडेंट अश्वनी राजपूत के अनुसार, “हम यहाँ (डेल्ही) से कुछ ऐसा टैलेंट सर्च करना चाहते थे जो वाकई में कुछ करना चाहते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन न होने के कारण आज हमारे देश का हुनर ज़ाया हो रहा है ! यह रॉक स्टार की खोज एक छोटी सी कोशिश है जिसके चलते हम हर हुनरमंद को सही मंजिल तक ले जाने में कामयाब हो पायेंगे ! जहाँ तक मुझे लगता है जो टैलेंट हमारे पास है सही मायनों में Out of the Box साबित होगा ! मैं सभी विनर्स को बधाई और शुभकामनाये देता हूं ! संगीत की दुनिया 'मोक्ष म्यूजिक' में सभी का स्वागत करता हूँ!”

मोक्ष म्यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर
और संगीतकार राज महाजन
वहीँ इस प्लेटफार्म के सपने को सच करने वाले संगीत निर्देशक और कंपनी (मोक्ष म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर राज महाजन ने इन नए सिंगर्स के बारे में कहा, “मैंने खुद ने यह चीज़ महसूस की है, आज सभी जगह एक मोनोपोली हो रही है या यूँ कहिये कि, एक लॉबी सी बन गयी है सिंगर्स कि, जिसमें सिर्फ उन्ही को जाने की इजाज़त है जिन्हें वो पसंद करें ! सभी एक के पीछे एक लाइन में चल देते हैं जो कि गलत है ! रॉकस्टार की खोज से निकले इस सभी लोगों को पाकर मैं बहुत खुश हूँ और उम्मीद करता हूँ आने वाने टाइम में ऑडियंस भी इन सिंगर्स के बेहतरीन गाने और परफॉरमेंसज़ देख-सुन सकेगी !


संगीतकार रमेश मिश्रा
रमेश मिश्रा जी जो राज महाजन के ही जोड़ीदार हैं, उनकी बात से सहमत होते नज़र आये, “प्लेटफार्म मिलना आज के टाइम में आसान होता है लेकिन सही मिलना यह मुश्किल है और मोक्ष म्यूजिक कंपनी ऐसा ही प्लेटफार्म दे रही है जो की वाकई में काबिल-ए-तारीफ है ! मैंने यहाँ बेहतरीन लोगों को शानदार परफॉर्म करते हुए देखा है ! साथ ही राज महाजन के बारे में रमेश जी यह फरमाते नज़र आये कि, "नई प्रतिभाओं को ये नया मंच देकर राज महाजन एक साधना का काम कर रहे हैं ! इनका एक ही मकसद है...अच्छे संगीत के साथ अच्छा मीत!


यह तो बात हो गयी ‘रॉक स्टार की खोज’ की ! अब गौर फरमाते हैं उन सिंगर्स पर जो चुने गए हैं और बनने वाला है देश के सुरीले फनकार!

मोक्ष म्यूजिक के स्टूडियो में अपना पहला गाना रिकॉर्ड करती मिस चेतना
मिस चेतना का पूरा नाम हैं चेतना भरद्वाज ! इन्हें देख कर सुन कर लगता है जैसे कमाल की बॉलीवुड गायिका ऋचा शर्मा अपने शुरूआती दिनों में रही होंगी ! इतना ही आवाज़ सुनकर तो कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे कि, सुनिधि चौहान और रेखा भरद्वाज गा रही हों ! हर तरह के गाने को अपनी आवाज़ से दिलकश बनने वाली चेतना बहुत जल्द जनता के सामने लाने वाली हैं अपनी कई बेहतरीन गाने जिन पर होगा संगीत का नया रंग ! बात चाहे फोक सिंगिंग की हो, सॉफ्ट सिंगिंग की या फिर क्लासिकल की, हर सुर को बखूबी समझकर उसे निभा देना मिस चेतना की खासियत है ! मोक्ष म्यूजिक की मोस्ट अवेटिड एलबम्स में आप इनकी आवाज़ के जादू से बच नही पायंगे !

रॉक स्टार की खोज की प्रतियोगिता के दौरान
 अपना जादू बिखरता डायमंड
कहते हैं लड़कियों को सबसे ज़्यादा पसंद होता है ये और वो प्यार भी सबसे ज़्यादा इसी से ही करती हैं ! और अगर विज्ञान की बात माने तो ये दुनिया का सबसे सख्त रॉक यानि पत्थर होता है ये ! लेकिन यहाँ बात किसी पत्थर की नहीं बल्कि एक खुबसूरत सी आवाज़ के मालिक डायमंड की हो रही है ! वैसे इनका नाम हैं शैलेन्द्र ! लेकिन अपने फेंस में डायमंड नाम से ही फेमस हैं ! रोमांटिक धुनों को इस तरह से गाते हैं की हर किसी को इनकी आवाज़ से प्यार हो जाये ! इसके साथ-साथ एक बात और भी पता चली है इनके बार में ! ये जनाब एक्टिंग का शौक भी रखते हैं ! ज़रा सोचिये एक तो इतनी मदहोश करने वाली आवाज़ और उसपर शहीद कपूर (बॉलीवुड एक्टर) जैसा लुक ! 

परफॉरमेंस के दौरान विशाल 
अब मिलते हैं विशाल से जिन्हें महारत हासिल है रैप करने में ! लेकिन इनकी खासियत यह है कि रैप भी ये सुर में करते हैं ! जो रैप ये करते है उसे खुद लिखते भी हैं ! अगर हम इन्हें ‘रॉक स्टार की खोज’ का रैपस्टार कहेंगे तो कुछ गलत नहीं होगा ! वैसे कहा तो ये जाता है कि, बिना सर पैर गाना ही रैप कहलाता है ! लेकिन इन्हें देखकर लगता है की रैप गर सुर में हो तो ज़्यादा अच्छा लगता है ! सभी तरह के गानों में रैप डालना इनकी जैसे आदत सी बन गयी है !

 ए वैरी डेडिकेटेड मितुल कौशिक 
अब आपको मिलाते हैं यंग एन वैरी डेडिकेटेड मितुल कौशिक से ! यहाँ एक कहावत का जिक्र ज़रूर याद आता है, ‘ये अंगद का पैर है किसी के हिलाए नही हिलेगा’ ! यानी इनका डेडिकेशन अपने काम के लिए इतना है कि, न दिन को दिन और न रात को रात देखते हैं ! बस इन्हें ज़रूरत है तो सिर्फ संगीत की और उसे निभाने के लिए इन्हें मिला गया है एक बहतरीन प्लेटफार्म जो दिया है मोक्ष म्यूजिक कंपनी ने ! किसी ने सच ही कहा है कि, बिना मेहनत और लगन के कोई मंजिल हासिल नहीं ! 

ये हैं ‘रॉक स्टार की खोज’ के इस सीजन के रॉक स्टार ! बहुत जल्द आप इन सभी से मिल पायेंगे और इनके बेहतरीन गानों का लुत्फ़ उठा सकेंगे बिलकुल आमने-सामने !

इन्ही सुरीले कलाकरों पर ख्त्म नहीं हुआ है ये सफ़र ! अगर आप भी समझाते है की आप में हैं वो हुनर जो किसी को झुका दे आपके सामने तो आप भी बन सकते हैं 'रॉक स्टार' !                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            


‘गिनती से ज्यादा गुणवत्ता मायने रखती है’


‘अगर आर्टिस्ट क्रिएटिव है तो उसे सपने आयेंगे ही आयेंगे’ - अशोक मस्ती

शो के होस्ट राज महाजन से मुखातिब होते हुए गायक अशोक मस्ती 
ऐसा मानना है बहुचर्चित, हर दिल अज़ीज़ और हरफनमौला पंजाबी गायक अशोक मस्ती का ! हाल ही में ये बेहतरीन कलाकार नज़र आये ‘म्यूजिक मस्ती विद राज महाजन’ के सेट पर ! जहाँ पर मुखातिब हुए इनसे शो के होस्ट राज महाजन ! जैसे ही बातों का सिलसिला शुरु हुआ वैसे ही अशोक अतीत के पन्नों को खंगालने लगे ! अपने अतीत के पन्नों में से कई सुरीले किस्सों को सुनाते-सुनाते वो खुद न एक किताब सी लगने लगे !
गुरदास मान जी को अपनी प्रेरणा मानने वाले अशोक का असली नाम बहुत ही कम लोगों को पता होगा ! संगीत की दुनिया में अशोक मस्ती के नाम से प्रसिद्ध अशोक का असली नाम है अशोक सचदेवा ! मस्ती नाम को लेकर वो बताते हैं, कि मुझे ये ‘मस्ती’ (तख़ल्लुस) टाईटल मेरे गुरु गुरदास मान जी ने दिया है ! बस तभी से उनका आशीर्वाद मानकर मैंने इसे अपने नाम से जोड़ दिया !

‘पंजाबियाँ दी हो गई वाह भई वाह’ से अपना करियर शुरू करने वाले इस सिंगर का कहना है कि, मैं गिनती में नहीं गुणवत्ता में यकीन करता हूँ ! मेरा मानना है काम ऐसा किया जाए जो भले ही उँगलियों पर गिना जाए लेकिन अच्छा किया जाए ! ज़्यादा और बेकार काम करने से कई गुना बेहतर है कम और गुणवत्ता वाला काम !

शो के दौरान खडके गिलासी परफॉर्म करते अशोक मस्ती और उनका साथ देते राज महाजन
इनके सबसे चर्चित और बेहतरीन गानों में शुमार हैं’ रब्बा मेनू प्यार हो गया, नच साडे नाल, मस्ती – मस्ती, लारा लप्पा और बल्ले - बल्ले’ ! वैसे इनके सभी गाने कमाल के हैं, लेकिन वो कहावत तो सुनी होगी आपने कि, किस्मत चमकाने के लिए सिर्फ एक ही मौका काफी होता है और वो मौका मिला ‘खडके गिलासी तेरे नाम ते’ से ! इस एक गाने ने उन्हें सबके दिल में बसा दिया ! पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ मेनस्ट्रीम सिनेमा भी इनके चर्चे होने लगे ! ये वही गाना था जिसने पहली बार आज की यो-यो हनी सिंह को कैमरे के सामने ला खड़ा किया ! हर किसी की जुबां पर, डांस फ्लोर पर, शादी-पार्टियों में बस एक ही गाना सुनाई पड़ता था ! गाना सुनते ही सबके कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते ! उसके बाद तो कभी पीछे मुड़ कर देखने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी ! एक के बाद एक सुपरहिट गानों की झड़ी लगाकर अशोक मस्ती लाइव शोज़ और एलबम्स की जान बन गए ! आज आलम ये है कि, किसी भी बेहतरीन सिंगर्स की गिनती में उनका नाम ज़रूर आता है ! संगीत जगत में उनकी आज अपनी अलग एक ख़ास पहचान है !

शो के बीच फुर्सत के पलों में मस्ती करते राज महाजन  और गायक अशोक मस्ती
कहते हैं जब सफलता मिलती है तो इंसान की आँखें चुन्धियाने लगती हैं ! खुद के आगे वो किसी को कुछ नहीं समझता ! लेकिन अशोक जैसी शख्सियत को देखकर कहीं से ये नहीं लगता कि, उन्हें सफलता का गुरूर है ! इतने कामयाब होने के बाद वो आज भी उतने ही ज़मीन से जुड़े और सादगी पसंद इंसान शख्स हैं ! लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके अशोक मस्ती अपने सपने के बारे में कहते हैं कि, ‘इंसान को सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए और सच्चा कलाकार ही वही होता है जो सपने देखता है ! वो सपनों के बिना रह नहीं सकता ! आर्टिस्ट अगर जिंदा है तो सपनों के लिए !’ देश-विदेश में घूमने वाले अशोक मस्ती ने म्यूजिक मस्ती के सेट पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपने कई बेहतरीन गाने सुनाये और साथ ही बताया कि, बहुत जल्द उनके और भी कई गाने मार्किट में आने वाले हैं ! मज़ेदार बातों के दौर में कब समय बीत गया और जाने का वक्त आगया पता ही नहीं चला !

इतना ही नहीं यहाँ आकर अशोक मस्ती और भी कई राज़ खोलते नज़र आये ! बचपन के दिनों में उनका मन पढाई से ज़्यादा कहाँ लगता था ? क्यों अपना वक्त ख्त्म होने के बाद भी स्टेज पर परफॉर्म करते रहे अशोक मस्ती ? ऐसी ही कई दिलचस्प बातों के जवाब जानने के लिए देखिये इस रविवार रात 10 बजे सिर्फ और सिर्फ दिशा टीवी पर ! चिपके रहिये अपने टेलीविज़न सेट से !



स्वर्ग में गोचर करने वाले भगवान् श्रीकृष्ण क्यों पहुंचे धरती पर ?

मोक्ष की धरती हुई पावन जब प्रकट हुए यहाँ स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण

इतिहास में हुआ ऐसा पहली बार जब भक्त के बुलाने पर आये स्वयं मधुसुदन प्रभु श्रीकृष्ण 

भगवान् श्रीकृष्ण से वार्तालाप करते राज महाजन 

इस कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान स्वयं धरती पर आकर बहुत सारी बातें करते नज़र आये ! कुछ बातें जानी तो कुछ अनजानी ! जीवन का तथ्य किन बातों में निहित है इन बातों पर विचार-विमर्श करने बैठे द्वारिकाधीश, मुरली बज्जैया, रास राच्चैया, सोलह कला संपन्न प्रभु श्रीकृष्ण के साथ राज महाजन ! कहते हैं भगवान सिर्फ उन्हें ही दर्शन देते है जो उनके प्रिय होते हैं ! सृष्टि को रचने वाले ने इसकी रचना प्रेम भाव से रहने के लिए की थी लेकिन इसके विपरीत आज धरती पर हर तरफ प्रेम की जगह सिर्फ मार-काट, लूट-खसोट, व्याभिचार, दुराचार पसरा पड़ा है ! ऐसी स्थिति में भगवान को अपने भक्तों को मार्ग दिखाने के लिए आने पड़ा !


प्रभु के आने के बाद सवालों का काफी लम्बा दौर चल पड़ा ! मनुष्य एक जिज्ञासु प्राणी है, कभी भी उसकी जिज्ञासा शांत होती ही नहीं ! अपनी जिज्ञासु और खोजी प्रवृति के चलते प्रभु पर सवालों की बौछार करदी ! लेकिन प्रजापालक बड़ी ही शांत भाव से सभी प्रश्नों के उत्तर देते चले गए ! बातों बातों में पता ही नहीं चला की इस भौतिक दुनिया में हम मानव समय के बंधक हैं ! समयानुसार चलने वाला ही हर मुश्किल से पार पाता है ! लेकिन प्रभु के सानिध्य में मन इतना रमने लगा कि, मानो जैसे अब प्रभु कहीं नहीं जायेंगे लेकिन ये तो कदापि मुमकिन नहीं क्युकी प्रभु तो किसी एक के नहीं सब जग पालक, सब दुःख हारक हैं !

अपने रूप से मोहित करते रास रच्चैया श्रीकृष्ण
सिर पर मोर पंख, मुकुट में लटकन शोभायमान, सुन्दर-सुन्दर कजरारे नैन, अधरों पर लगी उनकी प्रिये बांसुरी, सुन्दर वस्त्र और आभूषणों से सुसज्जित, पैरों में पैजनिया बांधकर जब वो सामने आये तो एक पल को लगा कि किसी तपस्या का फल मिला हो ! जितना सुन्दर मोहक रूप हमने किताबों-किस्सों में देखा और सुना है उससे भी कहीं ज़्यादा मोहकता, सुन्दरता साक्षात देखने को मिली ! उनके प्रकट होते ही सारा वातावारण ही रमणीय सा प्रतीत होने लगा ! हम मानव तो कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि, स्वयं प्रभु सामने विराजमान होंगे और हमारे सवालों के जवाब भी दे रहे होंगे लेकिन ऐसा हुआ है और वो भी मोक्ष म्यूजिक के स्टूडियो में ! 

धरती पर बढ़ने वालों अत्याचारों को देखते हुए प्रभु को आना ही पड़ा ! राज महाजन (मैनेजिंग डायरेक्टर, मोक्ष म्यूजिक) स्वयं भी प्रभु के सामने मंत्रमुग्ध हो गये और अपने प्रभु की पावन धरा बहते चले गए ! मानवीय संवेदनाओं पर मनुष्य कभी भी नियंत्रण नहीं पा सकता क्युकी ये उसकी नियति है मोह-माया में बांध कर रहना ! इसी मोह माया में हमने प्रभु को भी बांधना चाहा परन्तु ये हो न सका ! प्रभु तो सभी बंधनों से मुक्त हैं ! वह तो ब्रह्म हैं ! प्रभु से बातचीत करने का केवल यही निष्कर्ष निकला कि, मनुष्य को अपना लक्ष्य कभी नही त्यागना चाहिए और उसका लक्ष्य है निरंतर कर्म करते रहना ! बाकी सभी चिंताए हमें प्रभु पर छोड़ देनी चाहिए ! हम सबका कल्याण करने वाले केवल वहीँ हैं ! 

म्यूजिक मस्ती विद राज महाजन में प्रभु श्री कृष्ण से राज महाजन ने क्या बातें की ! ये जानने के लिए आपको देखना होगा इस रविवार रात 10 बजे सिर्फ दिशा टीवी !